ग्लोबल ग्रींस

ग्लोबल ग्रींस
जलवायु परिवर्तन की चुनौती एवं गंगा के संदर्भ में इलाहाबाद में सेमिनार
Posted on 22 Jul, 2014 03:46 PM
तारिख : 26 जुलाई 2014
स्थान : उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, इलाहाबाद


जलवायु परिवर्तन की चुनौती एवं समाधान गंगा के विशेष संदर्भ के विषय पर एडवोकेसी वर्कशॉप एवं सेमिनार का आयोजन ऑल इंडिया वूमेंस कॉन्फ्रेंस द्वारा एवं संयोजन ग्लोबल ग्रींस द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम 26 जुलाई 2014 को उ.म.क्षे.सां.के. इलाहाबाद के प्रेक्षागृह में किया जा रहा है।

सेमिनार में शोध छात्रों द्वारा जलवायु परिवर्तन एवं गंगा के संदर्भ में पेपर प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही प्रजेंटेशन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विषय विशेषज्ञ के रूप में जलवायु परिवर्तन पर बी.आर. अम्बेडकर वि.वि. लखनऊ के पर्यावरण वैज्ञानिक डाॅ. वेंकटेश दत्ता एवं गंगा पर उत्तरकाशी के पर्यावरणविद सुरेश भाई रहेंगे।
×