अरविंद शुक्ला

अरविंद शुक्ला
स्वच्छता के मुद्दे पर फतेहपुर में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
Posted on 31 Dec, 2015 11:54 AM
तिथि : 4-5 जनवरी 2016
दिन : सोमवार-मंगलवार
स्थान : गवर्नमेंट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज बिंदकी, फतेहपुर


भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए स्वच्छ भारत अभियान में 4041 शहर सम्मिलित हैं। इन शहरों की गलियों, सड़कों को साफ करना शामिल है। इस अभियान की औपचारिक शुरुआत प्रधानमंत्री जी ने स्वयं झाड़ू लगाकर की थी। स्वच्छ भारत अभियान, भारत की सबसे बड़ी स्वच्छता मुहिम है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 4-5 जनवरी 2016 को कार्यक्रम का आयोजन बिंदकी में किया जा रहा है। आगामी वर्ष जनवरी 2016 में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्वच्छता पर कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। 4-5 जनवरी 2016 को होने वाले इस कार्यक्रम का मुद्दा है, स्वच्छ भारत अभियान 2014 : प्रशासनिक परिप्रेक्ष्य, मुद्दे और चुनौतियाँ। इस कार्यक्रम का आयोजन फतेहपुर के गवर्नमेंट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज बिंदकी, फतेहपुर में होगा।

फतेहपुर के बिंदकी का भी एक लम्बा इतिहास रहा है। राष्ट्रकवि सोहन लाल द्विवेदी की यह जन्मस्थली रही है। बिंदकी के गवर्नमेंट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की स्थापना 1996 में एक उच्च कला महाविद्यालय के रूप में हुई थी, लेकिन आज यह कला के तीन विषयों में उच्चतर शिक्षा प्रदान करने वाला महाविद्यालय बन गया है।

अपनी स्थापना के बाद से ही यह बिंदकी और आस-पास के क्षेत्र की लड़कियों की उच्च शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहा है। अगले वर्ष से यहाँ वाणिज्य की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी।
×